लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के भीतर तापमान में और अधिक गिरावट होने का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, दिन में कोहरे का असर दिखाई दिया है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त वाराणसी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 13.2 डिग्री, गोरखपुर का 12.3 डिग्री, झांसी का 14 और इलाहाबाद का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।