बामाको। माली की राजधानी बामाको में रेडिसन ब्लू होटल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 170 लोगों को बंधक बना लिया है। शुक्रवार को एक स्टेटमेंट जारी कर होटल ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा रहा है कि इस होटल में दो संदिग्ध आतंकी घुसे हुए हैं जिन्होंने 140 मेहमानों और 30 कर्मियों को बंधक बना लिया है।
एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि आज सबह बंदुकधारियों ने होटल पर हमला किया। सुरक्षा सूत्र ने कहा है कि यह हमला बंधक बनाने का प्रयास लग रहा है। पुलिस मौके पर है और इलाके को सील कर दिया गया है। माली में सिक्यॉरिटी सूत्रों ने बताया कि जिहादियों ने 190 कमरों के इस होटल में गोलीबारी की हुई है। होटल के बाहर से हथियार चलाए जाने की आवाजें सुने जा सकते हैं। यहां सिक्यॉरिटी फोर्सेस ने मोर्चा संभाल लिया है|
सिक्यॉरिटी सूत्रों ने कहा कि यह सब 7वें माले पर हो रहा है और आतंकवादी गलियारे में फायरिंग कर रहे हैं। 190 कमरों के इस होटल से लगातार गोलियों की आवाजें आ रही हैं। ये होटल माली में काम कर रहे विदेशी ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं।
गौरतलब है कि इसी साल अगस्त में माली के सेवारे शहर में संदिग्ध चरमपंथियों ने 5 यूएन के कर्मचारियों सहित 13 लोगों की हत्या कर दी थी। वहीँ, माली में कुछ इस्लामी संगठनों का कब्जा है, जिसके तार अलकायदा से जुड़े हुए हैं। अलसुबह इन लोगों को बंधक बना लिया गया। हालांकि हमलावरों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं पता चल पाई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों बंदूकधारी हैं।