नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। दिल्ली न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 96 प्रतिशत दर्ज की गई।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिन भर आसमान साफ रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।