मुंबई| बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं| हर साल की तरह इस साल भी शाहरूख के बंगले ‘मन्नत’ के बाहर हजारों फैंस उन्हें विश करने के लिए बेताब थे।
शाहरुख ने आधी रात को अपना जन्मदिन मुंबई के बांद्रा स्थित अपने बंगले ‘मन्नत’ में मनाया। उनके बाहर आते ही उनकी एक झलक देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए। इस दौरान शाहरुख ने पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन और बेटी सुहाना के साथ बर्थडे केक काटा। उसके बाद घर के बाहर खड़े फैन्स का अभिवादन भी पूरी गर्मजोशी से किया। शाहरुख के घर के बाहर फैंस का जमघट आधी रात को ही लग गया था। उनके घर के बाहर जमकर आतिशबाजी भी हुई। इंटरनेट पर भी सिर्फ शाहरूख की छाए हुए हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों शाहरुख की आगामी फिल्म दिलवाले की शूटिंग गोवा में चल रहीं हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री काजोल शाहरुख के साथ पूरे 15 साल बाद नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी।