पटना। बिहार में चल रहे 7 जिलों की 55 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और सीवान जिलों की इन सीटों पर चौथे चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं।
दोपहर दो बजे तक 48.37 फीसदी मतदान हुआ। इससे पहले 6 घंटे तक यानी दोपहर 1 बजे तक 42.94 फीसदी वोटिंग हुई। दोपहर 12 बजे तक 35.68 फीसदी मतदान हुआ। शिवहर के बूथ नंबर 50 के बाहर पुलिस और मतदान करने पहुंचे लोगों में झड़प हुई जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
सुबह 10 बजे तक 18.97 फीसदी मतदान हुआ। बिहार में सुबह 9 बजे तक 12.13 फीसदी मतदान की खबर है। बिहार के शिवहर में 13.20, मुजफ्फरपुर में 13.43, गोपालगंज में 14.27, सीवान में 10.87 सीतामढ़ी में 9.84, पूर्वी चंपारण में 13.61 फीसदी वोटिंग हुई।