लखनऊ। अखिलेश मंत्रिमंडल से पिछले दिनों बाहर हुए 8 मंत्रियों की जगह लेने के लिए नए मंत्रियों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में इन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। जहां एक तरफ नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, वहीं कुछ पुराने मंत्रियों का कद भी बढ़ाया गया।
राज्य मंत्रिमंडल में कुल 60 लोग शामिल हो सकते हैं, इसमें 46 पद भरे हुए हैं। रिक्त चल रहे 14 स्थानों से 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिसमें से 9 मंत्रियों का कद बढ़ाया गया।
अखिलेश सरकार के नए मंत्रिमण्डल में शामिल हुए ये नए चेहरे-
1.पवन पाण्डेय राज्यमंत्री,
2.लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद,
3.शादाब फातिमा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार,
4.शैलेन्द्र यादव उर्फ पप्पू यादव राज्यमंत्री,
5.बलवन्त सिंह उर्फ लालू वालिया,
6.राधेश्याम सिंह राज्यमंत्री,
7.ओंकार सिंह यादव राज्यमंत्री,
8.सुधीर कुमार रावत राज्यमंत्री,
9.हेमराज वर्मा राज्यमंत्री
इन मंत्रियों का बढ़ा कद-
1.अरविन्द सिंह गोप कैबिनेट मंत्री,
2.कमाल अख्तर कैबिनेट मंत्री,
3.याशर शाह राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार,
4.नितिन अग्रवाल राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार,
5.फरीद महफूज किदवई राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार,
6.रियाज अहमद राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार,
7.विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह कैबिनेट मंत्री,
8.मूलचंद चौहान राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार,
9.रामसकल गुजर राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार|
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नामों की सूची बीती रात 11 बजे के बाद राजभवन पहुंची थी। जबकि दिन भर तैयारियां जोर शोर से चलती रही। मंत्री का ओहदा पाने वालों को सुबह राजभवन शपथ लेने के लिए आमंत्रण भेजा गया।
समाजवादी परिवार के वरिष्ठ सदस्यों ने शिवपाल यादव के घर जाकर नए मंत्रियों के नामों पर चर्चा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की इस मुलाकात से पहले मंत्रिमंडल से हटाए गए व विभाग से वंचित किए गए कुछ मंत्रियों ने भी शिवपाल सिंह यादव से मिलकर अपनी बात रखी थी।
सपा नेतृत्व के निर्णयों में शिवपाल की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए मुख्यमंत्री की उनसे चर्चा को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह के साथ भी नामों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार सूची के नामों में संशोधन किया गया था।