मुंबई| बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी कर ली है| संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स भी हैं| फिल्म की कहानी एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म हैं|
दीपिका ने ट्वीट किया कि उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली है| यह फिल्म मराठा साम्राज्य के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी पर आधारित है| बाजीराव की भूमिका रणवीर ने निभायी है| दीपिका ने मस्तानी की भूमिका निभायी है और प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं|
इस फिल्म में दीपिका घुड़सवारी और तलवारबाजी भी करती नजर आयेंगी| यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी| उसी दिन सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ भी प्रदर्शित होगी| रणवीर-दीपिका इससे पहले भंसाली की ही फिल्म ‘रामलीला’ में नजर आ चुकी है| फिल्म में प्रियंका ने एक आईटम नंबर किया था| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी|