ढाका| बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अशुरा के मौके पर सीरियल ब्लास्ट हुए। शियाओं को निशाना बनाकर किए गए इस बम हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 50 घायल हुए हैं| घटना तड़के 2 बजे हुई|
पुलिस के मुताबिक़ राजधानी ढाका में मुहर्रम के जुलूस में शामिल हज़ारों लोगों पर देसी बम फेंके गए| बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के नेताओं का कहना है कि देश में पहली बार मुहर्रम के जुलूस को निशाना बनाया गया है|
शिया मुहर्रम महीने की दसवीं तारीख़ के मौक़े पर जुलूस निकालने के लिए प्रमुख तीर्थस्थल हुसैन डलान में एकत्रित हुए थे| पुलिस ने घटनास्थाल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन उनकी पहचान उजागर नहीं की है|
रेपिड एक्शन बटालियन के कर्नल ज़ियाउल एहसन ने कहा कि आशंका है कि यह दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया गया है| स्थानीय पुलिस के प्रमुख अज़ीज़ुल हक़ ने कहा, हमने दो ज़िंदा बम बरामद किए हैं| वे विस्फोटक उपकरण और हथगोले की तरह हैं| उन पर बैटरी लगी हैं|