नई दिल्ली। दक्षिणी फ्रांस के बोडक्सि के निकट शुक्रवार को तड़के एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसकी वजह से दोनों वाहनों में आग लग गई। बस में सवार 50 लोगों में से 42 की मौत हो गई, जबकि पांच व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए। दोनों वाहनों की टक्कर बोडक्सि से 57 किलोमीटर दूर हुई।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, स्थानीय मीडिया के अनुसार बस में सवार अधिकांश वृद्ध व्यक्ति थे। राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद इस समय एथेन्स की यात्रा पर हैं। उन्होंने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर आपात सेवाकर्मियों को राहत और बचाव कार्य के लिए लगा दिया गया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में मारे गये लोग फ्रांस और इसी क्षेत्र के थे। बताया जा रहा है कि वाहनों की गति काफी तेज थी, आग लगने के बाद लोगो का बच पाना मुश्किल हो गया।