टोक्यो। जापान के क्यूशू में शनिवार सुबह भूकंप के झटके फिर महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रिकॉर्ड की गई। जापान में बीते तीन दिनों में यह तीसरा झटका है। शुक्रवार रात को भी यहां 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। दूसरी ओर, क्यूशू में ही माउंट एसो वॉल्केनो फटने की खबर है। भूकंप की वजह से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। आठ सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
शनिवार की सुबह आए इस भूकंप का केंद्र फिर से साउथन क्युशु आईलैंड रहा। हालांकि, पहले आए दो भूकंप से इसकी तीव्रता कम थी, इस वजह से ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, इन भूकंप से क्यूशू में माउंट एसो वॉल्केनो के फटने की खबर है।]
जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक, वॉल्केनो फटा जरूर है, लेकिन इसकी तीव्रता काफी कम है। आसमान में 100 मीटर तक स्मोक देखी जा रही है। इंडियन टाइम के मुताबिक दूसरा झटका शुक्रवार की रात 10 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 7 किमी नीचे क्युशु आईलैंड बताया गया।
सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि समुद्र में लहरों की ऊंचाई करीब एक मीटर (3 फीट) तक के करीब रह सकती है।
जगह-जगह जमीन में दरारें पड़ गई हैं। क्यूशू आइलैंड में काफी नुकसान की खबरें हैं।
गुरुवार को माशिकी में बचाव दल ने भूकंप के 6 घंटे बाद शुक्रवार को 8 माह की बच्ची को इमारत के मलबे से सुरक्षित निकाला। बच्ची की फैमिली ने बताया कि जब भूकंप आया तो बच्ची पहली मंजिल पर सो रही थी।
जब तक वे उसे नीचे ला पाते तब तक मकान ढह गया। राहत की बात है कि उसे चोट नहीं आई। गुरुवार रात को 6.2 तीव्रता का पहला भूकंप आया। इसका केंद्र कुमामोतो रीजन रहा।