नई दिल्ली । दिल्ली की एक मॉडल के साथ दरिंदगी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। फिल्म में काम दिलाने के नाम पर मॉडल के साथ पुणे में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। विरोध करने पर उसे सिगरेट से दागा गया और उसकी जमकर पिटाई की गई थी. मॉडल के साथ हुई इस वारदात का खुलासा उसी वक्त आज तक ने कर दिया था।
डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया था कि पीड़ित महिला एक 24 साल की मॉडल है। फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती पुणे के एक शख्स के साथ हो गई थी। उस शख्स ने लड़की को फिल्म में काम दिलाने के नाम पर दस मार्च को पुणे बुलाया था।
वहां मॉडल के फेसबुक फ्रेंड ने उसे एक शख्स से अपना बॉस बताकर मिलवाया। और फिल्म में काम दिलाने की एवज में उसके साथ यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। लड़की के यह बात सुनकर हैरान रह गई. जब लड़की ने इस काम के लिए मना किया तो वहीं उसे सिगरेट से दागा गया और फिर उसकी जमकर पिटाई की गई।
उसके बाद उस मॉडल की मुश्किल बढ़ती गई. पीड़ित के साथ एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पीड़ित मॉडल के पूरे शरीर पर सिगरेट से दागे जाने के निशान हैं। मॉडल को ड्रग देकर उसकी पिटाई की जाती थी। और फिर उसके साथ गलत काम किया जाता था।
डीसीपी ने बताया कि पीड़ित मॉडल किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस दिल्ली पहुंची थी। और वह इलाज के लिए साउथ दिल्ली के बत्रा अस्पताल गई। अस्पताल से ही इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिली थी। तब पुलिस ने पीड़ित मॉडल से संपर्क कर उसकी आपबीती सुनी थी।
पीड़ित मॉडल ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ अपना बयान भी दर्ज करा दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ कोटला मुबारकपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज़ कर केस को पुणे ट्रांसफर कर दिया था। सोमवार को मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि चौथा आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।