मथुरा। मथुरा के थाना शेरगढ़ इलाके में प्रदूषित आइसक्रीम खाने से 36 से लोगों अधिक बच्चे बीमार हो गए। इसकी जानकारी होते ही बर्फ विक्रेता मौके से फरार हो गए। बच्चों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
सूचना पाते ही सीएमओ सहित डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सबका इलाज किया। एक की हालत सीरियस होने पर उसे रेफर किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम छाता द्वारा बर्फ विक्रेता के खिलाफ थाना शेरगढ़ में तहरीर दी गई है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बच्चों की फैमिली का कहना है कि इलाके मे आए एक बर्फ बेचने वाले ने आइसक्रीम बेचा था। उसे खाने से करीब तीन दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हुए हैं।
मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम और सीएमओ विवेक मिश्रा का कहना है कि बच्चों की हालत में बहुत सुधार है। उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। एक की हालत सीरियस है।
उसे रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मामले में तत्काल कार्यवाही नहीं की गई होती तो एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।