मुंबई| बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का आज 61वां जन्मदिन है। रेखा की कहानी कॉन्ट्रोवर्सी, सक्सेस से भरी हुई है। सदाबहार अभिनेत्री रेखा हिंदी फिल्म जगत की शान हैं। उनके चेहरे की चमक आज भी अन्य अभिनेत्रियों की शान को फीका कर देती है। अपने हिस्से में आए हर किरदार को दमदार बनाने वाली रेखा के आंचल में कई बड़े पुरस्कार आए, वह राष्ट्रीय पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित हैं।
चेन्नई (मद्रास) में तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन और तमिल अभिनेत्री पुष्पावली के घर 11 अक्टूबर, 1954 को जन्मीं रेखा गणेशन को बचपन से ही अभिनय का शौक था, जिसे उन्होंने बड़ी कठिनाइयां झेलकर पूरा किया। कमला सेल्वराज और राधा उस्मान सईद उनकी बहनें हैं। भानू रेखा गणेशन यानि रेखा ने 13 साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी| फिल्मों में आने के लिए रेखा ने पढ़ाई छोड़ दी थी|
कहते हैं, मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। रेखा के लिए भी अभिनय की मंजिल इतनी आसान नहीं रही। वह पहली बार बड़े पर्दे पर 1966 में आई फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ में बाल कलाकार के तौर पर आईं, लेकिन एक सफल अभिनेत्री बनने का सफर और मुश्किलें बाकी थीं।
आइये जानते हैं रेखा के बारे में कुछ अनसुनी बातें-
रेखा के यूं तो कई एक्टर्स से नाम जुड़े लेकिन अमिताभ और उनकी करीबियां सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनीं|
1.रेखा की मानें तो फिल्म दो अंजाने में पहली बार रेखा ने अमिताभ के साथ सीरियसली काम काम किया था। अमिताभ ही वो शख्स हैं जिनके कारण रेखा एक बेहतरीन एक्ट्रेस बन पाईं।
2.फिल्म दो अंजाने में एक सीन के दौरान रेखा को सिगरेट पीने का सीन करना था। सिगरेट पीते ही रेखा बुरी तरह खांसने लगीं ऐसे में अमिताभ ने उन्हें कश लेना सिखाया और सीन ओके हो गया।
3.अमिताभ और रेखा के प्यार के किससे इतने आम हो गए थे कि लोग उनकी शादी की बात तक करने लगे थे। पर अमिताभ ने जया से शादी कर ली और फिल्म सिलसिला के बाद रेखा और अमिताभ ने अपनी राहें जुदा-जुदा कर लीं।
4.रेखा ने 1990 में दिल्ली के कारोबारी मुकेश अग्रवाल से अचानक शादी कर ली। इस शादी के बारे में किसी को खबर भी नहीं हुई। इस बारे में तभी पता चला जब दोनों की शादी हो गई। इस खबर ने सभी को चौंका कर रख दिया था।
5.रेखा की जिन्दगी में कितने भी उतार-चढ़ाव आए हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं हुई| रेखा को आज भी रोज फैंस की करीब 500 चिट्ठियां आती हैं| साथ ही में ईमेल के जरिए भी फैंस रेखा से जुड़ते हैं|
6.रेखा जितना अपने फैंस को पसंद करती हैं उतना ही उन्हें उनसे डर भी लगता है| रेखा के सउदी अरब के एक फैन ने तो रॉल्स रॉय जैसी मंहगी कार तक रेखा को गिफ्ट में भेज दी थी जिसे रेखा ने तुरंत लौटा दिया|
7.अमिताभ के साथ रिश्ते पर अब रेखा भी ज्यादा खुलकर नहीं बोलती| हालांकि रेखा समय-समय पर यह जताती रहती हैं कि उनके दिलो-दिमाग पर आज भी अमिताभ ही राज करते हैं|
8.रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था कि उनका ड्रीम हसबैंड फिल्म अदालत के अमिताभ जैसा होगा| हालांकि, रेखा का ये सपना सपना ही रहा और अकेलेपन से शुरू हुई रेखा की जिन्दगी आज भी अकेले ही कट रही है|