मुंबई| एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को अभी कुछ दिन और अस्पताल में रोका जाएगा| दिवाली के बाद उनको मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था|
रानी मुखर्जी इस समय प्रेगनेंट हैं और कुछ मामूली दिक्कतों की वजह से उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था| अब वो बिलकुल ठीक हैं लेकिन जिस घर में वो रहती हैं वहां मेंटीनेंस का काम चल रहा है, जिसकी वजह से उनको कुछ दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है|
गौरतलब है कि दर्शकों के दिलों में राज करने वाली रानी मुखर्जी ने फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी| उन्होंने ये शादी इटली में की थी| खबरों के मुताबिक रानी मुखर्जी के घर में जनवरी के महीने में नन्हा मेहमान आने वाला है|
रानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्री हैं| उनकी ज्यादातर फिल्में सामाजिक और रोमांटिंक हैं| उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है| उनकी फिल्मों में ब्लैक, वीर-जारा, कुछ कुछ होता है, साथिया, मर्दानी, नो वन किल्ड जेसिका प्रमुख हैं|