नई दिल्ली। देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने अपनी नई ‘रेंज रोवर इवोक’ भारत में लांच कर दी है। इस लग्जरी एसयूवी कार की शुरूआती कीमत 47.1 लाख रूपए रखी गई है। नई रेंज रोवर में बाहर और आंतरिक तौर पर कई सारे बदलाव किए गए हैं।
कार के बाहरी हिस्से में किए गए बदलावों के तहत ऑल-न्यू एलईडी के साथ जिनॉन हेडलैंप्स दिए गए हैं। अच्छी बात यह है कि जेएलआर रेंज रोवर इवोक भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी काफी लोकप्रिय लग्जरी एसयूवी कार है। हाल के वर्षों में यह लैंड रोवर का बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट रहा है। अब इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है।
क्या हैं इसके फीचर्स :-
फेसलिफ्ट रेंज रोवर इवोक केवल 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ उतारा गया है| यह इंजन 187 एचपी का पावर और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। नई जगुआर लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक को चार वेरियंट जैसे- प्योर, एसई, एचएसई तथा एचएसई डाइनामिक में उतारा गया है।
यह कार लेने वाले ग्राहकों को तीन साल का सर्विस प्लान या तीन साल अथवा 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। इस लग्जरी एसयूवी कार की शुरूआती कीमत 47.1 लाख रूपए (एक्स-शोरूम मुंबई) रखी गई है।