रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी ‘बाजीराव मस्तानी’

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अगले महीने आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज से पहले ही विवाद में घिर गई है।

इंदौर में रहने वाले मस्तानी के वंशजों ने फिल्म प्रमोशन देखकर सेंसर बोर्ड में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

मस्तानी के वंशजों के मुताबिक उन्हें फिल्म में एक नर्तकी के रूप में दिखाया जा रहा है, जबकि मस्तानी बाजीराव पेशवा की दूसरी पत्नी थीं। साथ ही उनका आरोप है कि वंशजों ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी मांगी थी, जो डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उन्हें नहीं दिखाई।

मस्तानी के वंशजों ने ऐलान किया है कि अगर फिल्म में मस्तानी को लेकर कुछ गलत दिखाया जाता है तो कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com