मुंबई| बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ का पोस्टर रिलीज किया गया है। रणवीर ने मुंबई में खुद इस पोस्टर को रिलीज किया।
रणवीर ने यह जानकारी ट्वीट करके दी, पोस्टर के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक, रणवीर ने जो पोस्टर जारी किया वह 66 फुट का है। इससे पहले ‘बाहुबली’ का भी काफी बड़ा पोस्टर जारी किया गया था।
‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर-दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आएंगी। ‘बाजीराव मस्तानी’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज होगी।