नई दिल्ली। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर भाजपा द्वारा अायोजित रन फार यूनिटी से पहले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताअों ने सरदार पटेल अौर इंदिरा गांधी की याद में सशक्त भारत यात्रा निकाली। जिसे पुलिस द्वारा रोक दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताअों को पटेल चौक पर रोक दिया। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर बरार ने कहा कि पटेल राष्ट्र के धरोहर हैं।
बरार ने कहा कि दुर्भाग्य है कि हमें श्रद्धांजलि अर्पित करने से रोक दिया गया। यात्रा यूथ कांग्रेस के ऑफिस रायसीना रोड से शक्ति स्थल तक के लिए निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताअों ने शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।