गोपालगंज। बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनावों के लिए पीएम मोदी गोपालगंज में अपनी आज की रैली को संबोधित करते हुए, नीतीश और महागठबंधन पर एक बार फिर तीखा निशाना साधा। पीएम मोदी ने भोजपुरी में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने भोजपुरी में लोगों का अभिवादन किया।
रैली में कही गयी खास बातें : मैं लोकसभा चुनावों में भी आपके बीच आया था और अब एक बार फिर यहां आया हूं। महास्वार्थ बंधन अनाप-शनाप बोल रहा है। इनकी गालियों की डिक्शनरी खाली हो गई और इसलिए वे रोज नई नई गालियां गढ़ रहे हैं।
1 . जिन्होंने बिहार पर राज किया है, वे लोग कहते हैं कि मोदी की रैली में जो लोग आते हैं, वे पैसे दे कर लाये जाते हैं। ऐसा कह कर वे बिहार के लोगों का अपमान कर रहे हैं।
2. कारण ये नहीं है कि मोदी ने कोई गलती की है बल्कि कारण यह है कि आपको जो प्रेम है, उसे वे पचा नहीं पा रहे हैं।
3. एनडीए की रैली जब सफल होती है तो उनकी भाषा का स्तर नीचे गिर जाता है। जिन्होंने 35 साल बिहार पर राज किया है, वे चुनाव में ऐसी भाषा का चयन क्यों कर रहे हैं
4. मोदी को गालियां देते देते थक गए तो बिहारियों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहारियों का अपमान नीतीश को महंगा पड़ेगा।
5. बिहार बेचने का एडवांस लिया जा रहा है। लालू गए तो अपनी कुर्सी पत्नी को दे गए। इन्होंने पिछले चुनाव में कहा था मुझे वोट दो मैं घर घर बिजली पहुंचाउंगा, आज भी बिहार को बिजली चाहिए।
6. गोपालगंज लालू जी का गृह क्षेत्र है, उन्होंने अपने जंगलराज में इसे मिनी चंबल बना दिया था। बिहारी नौजवानों को बाहरी किसने बनाया? गरीब से गरीब व्यक्ति को भी अगर ये कहें कि तुम बिकाऊ हो तो वो सहन करेगा क्या?