मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘की एंड का’ के एक गीत में 32 किलो का लहंगा पहने दिखाई देंगी। यह फिल्म निर्देशक आर बाल्की द्वारा फिल्मायी गई है।
इस लिबास को करीना के पसंदीदा डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। इस फिल्म में करीना के आपोजिट अभिनेता अर्जुन कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन कपड़ों में जरदोजी का बहुत काम किया गया है और इसमें जाली की अनेक परतें भी हैं।
मुंबई के स्टूडियो में भारी लहंगा पहन कर करीना ने दो दिन तक शूटिंग की थी। इस गीत की कोरियोग्राफी बोस्को द्वारा की गई है। इस फिल्म में करीना ने एक बिजनेस वुमन का रोल अदा किया है और वह पहली बार अर्जुन के संग दिखाई देंगी।
जानकारी के मुताबिक़ पूरी फिल्म में करीना पाश्चात्य रंग ढंग में दिखाई देने वाली हैं, वह अपने चाहने वालों को दु:खी भी नहीं करना चाहती थी इस वजह से वह फिल्म ‘की एंड का’ के इस गीत में पूरी तरह से भारतीय रुप में दिखाई देंगी।