फ्रांस| दक्षिण पश्चिम फ्रांस में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें करीब 43 लोगों की मौत हो गई जबकि तकरीबन 49 लोग घायल हो गए| यह हादसा उस वक्त हुआ जब पेंशन पाने वाले लोगों से भरी एक बस लॉरी से टकराई गई| गौरतलब है कि पिछले तीन दशकों में देश में यह सबसे भीषण हादसा हुआ है|
मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन कर्मचारियों के अनुसार, बस पेंशन क्लब के सदस्यों को सैर पर ले जा रही थी कि तभी संत इमिलियन क्षेत्र में पुस्सेगुइन गांव के पास एक लॉरी से टकरा गई और कई लोग मारे गए, जबकि ज्यादा लोग बस में आग लगने से मरे है| मृतकों में कई अधिकारी भी शामिल थे| इस हादसे में लॉरी का चालक भी मारा गया|
अधिकारियों ने बताया कि दोनों चालक मारे गए जबकि बाकी मृतक बस यात्री थे| इसी जगह के एक निवासी जीन सोलन्स ने बताया, हमनें बहुत सारे लोगों को खो दिया| 650 लोगों के इस छोटे से गांव के कई लोग इस बस में सवार थे|
वहीं एथेंस की यात्रा पर गये राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने इस घटना के बारे में कहा कि इस भयावह त्रासदी के बाद फ्रांस की सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है| स्थानीय आधिकारियों ने बताया कि 5 यात्री किसी तरह से बचने में कामयाब रहे हैं| हालांकि बस में आग लगने की वजह से उन्हें मामूली जख्म आये हैं| वहीं तीन अन्य सुरक्षित हैं|