रूड़की। विश्व हिन्दू परिषद की पूर्व नेता साध्वी प्राची अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में बनी रही है| वहीँ एक बार फिर भड़काऊ बयान देकर सुर्खियों में छा गयीं हैं। उन्होंने बुधवार को ऐलान किया कि जो इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का सिर लाएगा उसे 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
गौरतलब है कि ढाका हमले में शामिल आतंकियों ने खुद को जाकिर के उपदेशों से प्रेरित बताया था, जिसके बाद से जाकिर नाइक के खिलाफ एनआईए जांच कर रही है। बांग्लादेश में उनके पीस चैनक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उत्तराखंड के रूड़की में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्राची ने यह विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस इनाम की घोषणा इसलिए की है कि जाकिर कोई धार्मिक उपदेश नहीं है बल्कि एक आतंकवादी है।
प्राची ने कहा कि उनके इस ऐलान से उनके संगठन का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को देशभर के मदरसों में ऐसे धार्मिक उपदेश देने वालों के आतंकी लिंक की जांच करानी चाहिए। आप को बता दे कि साध्वी से पहले शिया समुदाय से होने का दावा करने वाले हुसैनी टाइगर्स ने जाकिर नाईक का सिर कलम करने के लिए 15 लाख रुपये का ऐलान किया था।