लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदू पलायन को चुनावी मुददा बनाने की तैयारी में भाजपा की मदद करने के लिए अब बीजेपी की मातृ इकाई रास्ट्रीय सेवक संघ आगे आ गया है। इस मामले को घर घर तक पहुंचा कर सहानुभूति बटोरने का काम संघ के स्वयं सेवक करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक यूपी में हिन्दू पलायन पर गम्भीर चिन्तन पर जोर दे रहा है।
इस मामले पर चर्चा करते हुए संगठन आने वाले समय में प्रदेश सरकार को निशाना बना सकता है। कैराना के मुद्दे पर संघ प्रदेश सरकार को घेरने पर ज्यादा जोर देने की तैयारी में है। इस मामले को हर घर तक पहुंचाने के लिए संगठन को सूबे में और मजबूत करने की बात कही है।
गत दिनों संघ की बिठूर में हुई बैठक में कैराना में हिन्दुओ के पलायन पर चिन्तन किया गया।
संघ इस मामले को पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ उठाने के मूड में नजर आ रहा है जिसका लाभ उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनाव मे भाजपा को मिल सकता है। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यह वाकई में बहुत दुख और चिन्ता का विषय है कि अपने ही देश में हिन्दुओं को क्षेत्र से पलायन करने पर मजबूर किया जा रहा है। कैराना जैसे कई मामले इस समय प्रदेश में हिन्दुओं की दशा और दिशा को दर्शाते है जिसे संघ प्रदेश के विकास और सुरक्षा के लिए खतरा मानता है।
भाजपा पहले ही अपनी राष्टीय कार्यकारिणी में हिदु पलायन को चुनावी मुद्दा बनाने का ऐलान कर चुकी है। अब इस मामले में संघ भाजपा की मदद में उतर आया है। इसके पीछे कारण यह है कि हिंदुओं को एकजुट कर भाजपा की ओर उनका रूझान किया जाए। जिससे भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिल सके। इस मामले को लेकर राज्यपाल राम नाईक ने भी अपनी रिपोर्ट राष्टपति प्रणव मुखर्जी को भेज दी है।