लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर के द्वारा भारतीय जन संघके संस्थापक अमर शहीद डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती पर याद किया। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक ने,कहाकि कश्मीर समस्या के लिये देश तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार मानता है।
डा.मुखर्जी उनकेमंत्रिमण्डल के सदस्य थे और कश्मीर में परिमट सिस्टम लागू होने पर मंत्रि पद से त्याग पत्र दिया। कश्मीर जाने के लिये परिमट सिस्टम को भी डा. मुखर्जी ने तोड़ा। एक देश में दो प्रधान दो विधान दो निशान नही चलने देने का नारा देकर उन्होंने कश्मीर समस्या से समाधान के लिये निरन्तर संघर्ष किया। इनकी मृत्यु एक रहस्यमय तरीके से हुयी जिसका खुलासा आज तक नही हुआ। हम सबको उनके बताये हुये मार्ग को अपनाना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,विन्ध्यवासिनी कुमार, डा. नीरज बोरा, सुरेश तिवारी, वीरेन्द्र तिवारी, त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, अनुराग मिश्रा अन्नू, विवेक सिंह तोमर, सुनील यादव गुड्डू, अशोक तिवारी, अवधेश गुप्ता,पुष्पा सिंह चैहान, नीलम तिवारी, आदि मौजूद रहे।