नई दिल्ली । प्रियंका गांधी को यूपी में होने वाले 2017 के चुनावों के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा पर अहम फैसला जल्द लिया जा सकता है और इस बाबत ऐलान हो सकता है। सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि प्रियंका को यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और वह यहां से चुनाव लड़ सकती है।
साथ ही यह भी कयास लगाया जा रहा है कि यूपी कांग्रेस में प्रियंका को बड़ा पद दिए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मंगलवार को या फिर ईद के बाद इसका ऐलान किया जा सकता है। इस फैसले का एलान पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद इसका ऐलान कर सकते हैं।
आजाद ने सोमवार को इस फैसले को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस पूरी प्रक्रिया में प्रशांत किशोर अहम फैक्टर साबित हो रहे हैं।
कांग्रेस यूपी में ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं को लुभाना चाहती है। कांग्रेस यूपी में एक बड़ा चेहरा प्रोजेक्ट करना चाहती है लेकिन उसके बाद विकल्प बेहद सीमित हैं। प्रियंका अगले कुछ महीनों में करीब 150 रैलियां करेंगी। कांग्रेस प्रियंका के चेहरे के साथ आगे बढ़ेगी।
यूपी चुनाव में प्रशांत किशोर ही कांग्रेस की रणनीति को तय कर रहे हैं। यूपी कांग्रेस में प्रियंका गांधी को बड़ा पद दिए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। खबर है कि मंगलवार को या फिर ईद के बाद इसका ऐलान किया जा सकता है।