1100 पौधे रोपित कर वन महोत्सव शुरू
लखनऊ। वन प्रभाग कुकरैल में आज 1100 पौधों को रोपित कर सात दिवसीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही 11 जूलाई को प्रदेश के छह हजार से अधिक स्थानों पर पांच करोड पौधे लगाये जायेंगे।
सपा सरकार में बीते चार सालों में 21 करोड पौधे लगाये गए। वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि यूपी को हरा-भरा व प्रदूशणमुक्त बनाने के लिए वन महोत्सव मनाया जा रहा है।
जिसका उद्देंष्य आम जनता को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। हर नागरिक को पौध रोपित कर उसकी देखभाल करनी चाहिए। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा जन्तु उद्यान राज्य मंत्री एस0पी0 यादव ने कहा कि वन व वृक्ष एवं वनों में रहने वाले वन्य प्राणी हमारे जीवन का आधार है।
वन निर्बल वर्ग के सदस्यों को चारा ईंधन, जड़ी बूटी, विभिन्न खाद्य पदार्थ एवं आजीविका के साधन उपलब्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश चेतना जाग्रत करने के लिए वृक्षारोपण किया जा रहा है।
वन राज्य मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने कहा कि वनों के सौम्य, शुद्ध एवं शान्त वातावरण में हमारी परम्परा व संस्कृति विकसित हुई। कला, साहित्य, संस्कृति, लोक कथाओं सहित जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वृक्षों व वनस्पतियों को विशिष्ट स्थान प्राप्त हुआ।
प्रमुख सचिव वन संजीव सरन ने कहा कि जन सहभागिता से वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने के दृष्टिगत वर्ष 1950 में वन महोत्सव का प्रारम्भ हुआ। वन महोत्सव का उद्देश्य वन को जन से व जन को वन से जोड़ना है।
इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री शम्भू सिंह यादव,जल पुरुष राजेन्द्र सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक उमेन्द्र,विषेश कार्याधिकारी मुख्यमंत्री जगदेव सिंह आदि मौजूद रहे।