लखनऊ.। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 43वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता और उनके प्रशंसक बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं। वहीं इस खास जन्मदिन पर कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया जुर्माना न अदा कर पाने के कारण सजा काट रहे 42 कैदियों को रिहा कर दिया। यह रिहाई कारागार मंत्री ने स्वयं लखनऊ जेल से करायी।
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया के अनुसार मुख्यमंत्री के जन्मदिन को बंदियों की रिहाई समाजवादी भलाई मिशन के तौर पर मना रहा है। बंदियों की अच्छी सेहत के लिए चिकित्सा व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी और उन्हें कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जा रही है।
70 वर्ष के अधिक आयु के बंदियों की मदद के लिए दया याचिका के मामले निस्तारित किए जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा पैरोल देकर बंदियों को राहत दी जाएगी। उन्होंने बताया एक जुलाई को यूपी के सीएम अखिलेश यादव 43 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए आर्थिक दंड न अदा कर पाने के कारण सजा भोग रहे 42 कैदियों को रिहा किया गया है।