नारद राय को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रविदास को परिवार कल्याण, शारदा को उच्च शिक्षा
लखनऊ। कोएद के सपा में विलय से नराज होकर हटाये गए बलराम यादव को फिर माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। इसी तरह नारद राय को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। पहले इस विभाग की जिम्मेदारी मनोज पाण्डेय के पास थी।
इसी तरह पहली बार मंत्री बने रविदास मेहरोत्रा को परिवार कल्याण तथा शारदा प्रताप शुक्ला को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।
इसी तरह कुछ मन्त्रिओ का कद बढाकर उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी है। रेशम उद्योग मंत्री महबूब अली को वर्तमान कार्य प्रभार के साथ अर्थ एवं संख्या, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग का भी दायित्व सौंपा गया है। बाह्य सहायतित परियोजना, समग्र ग्राम विकास, खेलकूद, युवा कल्याण राज्यमंत्री राम करन आर्य को वर्तमान कार्य प्रभार के साथ आबकारी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार आवंटित किया गया है। यह दोनों ही जिम्मेदारी अब तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास थी। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर नये मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया।