दिल्ली। इन दिनों दिल्ली के मुक्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ जन लोकपाल का आंदोलन करने वाले अरविंद केजरीवाल पर खुद अन्ना हमला करते नजर आ रहे हैं। अन्ना हजारे ने कहा है कि अब उनका केजरीवाल से कोई संबंध नहीं रहा।
एक ऐसा दौर भी था जब अन्ना हजारे खुद केजरीवाल को अपना सबसे करीबी मानते थे और उन पर आँखे बंद कर के भरोसा करते थे लेकिन अब उन पर भरोसा नही करते हैं। अन्ना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर उनके खिलाफ सबूत मिले तो मैं उनके खिलाफ भी लडूंगा। उन्होंने कहा, “अच्छा हुआ, मैंने अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ दिया। नहीं तो मेरी भी ऐसी ही दुर्दशा होती।”
गौरलतब है कि अन्ना हजारे पर एक फिल्म बन रही है और अन्ना काफी खुश दिख रहे हैं। केजरीवाल पर अन्ना ने कहा कि अखबारों में पढ़ता हूँ तो दुख होता है। यह कोई पहली बार नही है कि अन्ना ने केजरीवाल पर जुबानी हमला किया हो लेकिन अब अन्ना ने साफ़ कहा है कि उनका और केजरीवाल का कोई रिश्ता नही है। हालांकि केजरीवाल अन्ना से अपने अच्छे रिश्ते की बाद हमेशा दोहराते रहते हैं।