प्रवीर कुमार,दीपक सिंघल,राहुल भटनागर चर्चा में
आलोक रंजन को मिल सकता है कैबिनेट मंत्री का दर्जा
लखनऊ। चुनावी मौसम में नये मुख्य सचिव बनने के लिए दौड तेज हो गयी है। इस दोड में फिलहाल प्रवीर कुमार, दीपक सिघंल एवं राहुल भटनागर का नाम चर्चा में हैं। यह भी कयास लगाये जा रहे है कि फिलहाल किसी अधिकारी को कार्यवाह मुख्य सचिव बना दिया जाए।
मौजूद मुख्य सचिव आलोक रंजन 30 जून को सेवा निवृत्त हो रहे है।
इस बार इनका कार्यकाल बढना मुमुश्किल लग रहा है। इसके पीछे कई तर्क दिये जा रहे है कि वह अब अपना सेवा विस्तार लेना ही नहीं चाहते। क्योंकि चुनाव के दौरान सरकार का दबाव रहेगा। इसके साथ ही चुनाव के अधिसूचना जारी होने पर निर्वाचन आयोग हटा देगा।
जबकि वह एक अप्रैल से 30 जून तक सेवा विस्तार की जिम्मेदारी संभाल चुके है। ऐसे में नये मुख्य सचिव बनाने के लिए सरकार अपने वफादार अधिकारियों में सर्च कर रही हैं। इसमें कृशि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव सिचाई दीपक सिंघल तथा प्रमुख सचिव वित राहुल भटनागर के नाम पर सरकार विचार कर रही है।
इसमें दीपक सिंघल प्रदेश के ताकतवर मंत्री शिवपाल सिंह यादव की पंसद बताये जाते है। इसी तरह प्रवीर कुमार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चाहते है। यह भी चर्चा है कि पहले कार्यवाहक मुख्य सचिव बना दिया जाए इसके बाद किसी अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाए।
वहीं 30 जून को रिटायर हो रहे मुख्य सचिव आलोक रंजन को प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की तैयारी कर रही है। इन्हें किसी आयोग का अध्यक्ष या मुख्मंत्री के सलाहकार बनाया जा सकता हैं। बहरहाल नया मुख्य सचिव कौन होगा इसका फैसला एक दो दिनों में ही हो जायेगा।