कानून व्यवस्था को लेकर मायावती का सपा- भाजपा पर हमला
यूपी में राष्ट्रपति शसन लगाने की मांग दोहराई
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज फिर प्रदेश की सपा सरकार एवं केन्द्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बेहद खराब है।
ऐसे में यदि यहां पर राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेष की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुजफ्फरनगर, कैराना और दादरी मामले में भी सपा और भाजपा का हाथ होने की बात कही।
बसपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मायावती ने कहा कि प्रदेश की जनता गुंडों माफियाओं से परेशान है। पुलिस की भी जान कर कुछ नहीं कर पा रही है। लेकिन राज्य सरकार संवेदंनशील होने के बजाय मृतक परिजनों को पैसे देकर अपने कर्तव्य से मुक्त हो जाती हैं। यूपी में जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।
इसलिए राज्यपाल और केंद्र सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वर्ना यहां की जनता आम चुनाव में भाजपा एवं सपा को सबक सिखा देगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में सपा ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को पहले अपनी पार्टी में शामिल कराया और फिर डीपी यादव की तरह बहार कर दिया।
लेकिन जनता इस बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेष यादव पहले अपराधी किस्म के मंत्रियों को जेल भेजे। सपा अपना अस्तित्व बचाने में लगी है।
मायावती ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने भी यूपी के लिए कुछ नहीं किया। अच्छे दिन का झांसा दिखाकर जनता के साथ विष्वासघात किया। उन्होंने जनता से अपील कि की वो अब भाजपा के लोक लुभावन वादों में न पड़े। जब तक यहां पर बेहतर कानून व्यवस्था नहीं होगी तब तक विकास संभव नहीं है। भाजपा जब दिल्ली में कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही है तो इतने बड़े यूपी का क्या संभालेंगी।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार जातीय संतुलन बिठाने के लिए कभी किसी को मंत्री बनाती है तो किसी को हटा देती है। इससे उनके समाज का वोट सपा को नहीं मिलने वाला है। इसी प्रकार कानून व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों के भी आयेदिन बडे पैमाने पर तबादले किये जा रहे है। इसके बावजूद कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय सपा परिवार में विवाद चल रहा हैं
बसपा नेत्री ने कहा कि आजकल पीएम नरेन्द्र मोदी भी यूपी में आकर अपनी हर जनसभा में प्रदेश के विकास एवं ग़रीबी को दूर करने की बाते कह रहे है। लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए जब यूपी में भाजपा की सरकार थी तो उन्होंने यहां पर विकास क्या किये। अब उत्तर प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि पीएम के वायदो का क्या हुआ। बसपा की शासनकाल आज भी लोगों के दिमाग में बसा हुआ हैं। पंचायत चुनाव मे भी बसपा ने ठीक ठाक प्रदर्षन किया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा से टिकट लेने के लिए दूसरे दलों में होड मची है।