मौर्या बोले- टिकटों की निलामी करती है बसपा, 2017 में भी हारेगी पार्टी
लखनऊ। यूपी के विधानसभा चुनाव के पहले आज बहुजन समाज पार्टी को करारा झटका लगा। क्योंकि पार्टी के वरिश्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज बसपा को छोडने का ऐलान कर दिया। उन्होंने संगठन में पार्टी महासिचव के पद से भी त्यागपत्र दे दिया।
बसपा से नाता तोडने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि पार्टी सुप्रीमों मायातवी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वह टिकटों की निलामी करती है। इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भी बसपा हारेगी। उन्होंने मायावती पर दौलत की बेटी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सिर्फ दिखावे के लिए अम्बेडकर जयंती मनाती हैं।
टिकट में सौदेबाजी के कारण बसपा को 2012 और 2014 में हार का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी को 2017 में भी हार का सामना करना पडेगा। उन्होंने कहा कि बसपा में दलितों की पूछ नहीं है मनुवादी लोगों को बढावा दिया जा रहा है। इसीलिए मै पार्टी में घुटन महसूष कर रहा था। मायावती पर भाजपा को मजबूत करने एवं अंबेडर एवं कांषीराम के रास्ते से भटक जाने का भी आरोप लगाया।