लखनऊ। शामली के कैराना में हिंदुओं के पलायन की जांच करने गयी संतो की टीम ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उंगली उठायी हैं। इसके साथ गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर रोष को भी उजागर किया है।
यहां पर हिंदुओं के पलायन को लेकर भाजपा एवं सपा के बीच वाकयुद्ध जारी है। दोनों ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। भाजपा इस पलायन को सही ठहरा रही है तो सपा इसे नकार रही है।
इसी बीच सपा सरकार ने संतो की टीम बनाकर कैराना का सच जानना चाहा। यह संतो ही टीम गत दिनों कैराना पहुंच ग्रयी। इस टीम ने सरकार द्वारा दी गयी सूची के मुताबिक जांच की।
जिसमें लोगों ने अभी नहीं बल्कि काफी पहले पलायन किया। वह भी दहशत के कारण नहीं बल्कि रोजगार के लिए। वहीं संतो ने यहां पर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था के खराब होने का कारण बताया है।
इसके साथ गन्ना किसानों का लाखों रूप्या बकाया है जिससे उनकी जिंदगी प्रभावित हो रही है। इन दोनों ही मामले में सरकार को ध्यान देने की अपील की है।