लखनऊ। दूसरे अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज बारिष में भीगते हुए योग किया। हजरतगंज के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित योग दिवस में अपने लखनऊ वासियों ने भी अपने लोक प्रिय सांसद राजनाथ सिंह के साथ योग किया।
योग दिवस यू तो दुनिया के 170 देशों में मनाया गया। लेकिन यूपी में इसका असर कुछ ज्यादा ही दिखा। प्रदेश के दस महानगरों में मोदी सरकार के टाप दस मंत्रियों ने योग दिवस में भाग लिया।
इसी कडी में राजधानी में केन्द्रीय गहमंत्री राजनाथ सिंह योग दिवस मे शामिल हुए। यहां पर आज सुबह पांच बजे से ही बारिष हो रही थी। जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट रही इसके साथ हवाएं भी तेज चल रही थी।
इसी बारिश में भीगते हुए राजनाथ सिंह स्टेडियम के मंच पर पहुंचे। उन्होंने लखनऊवासियों के साथ भीगते हुए करीब 40 मिनट तक योग किया। उनके साथ मोहनलाल गंज सांसद कौशल किशोर, महापौर डा दिनेश सर्मा, मौलाना युसुब अब्बास सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी तरहषहर के अधिकांश पार्को में योग दिवस का आयोजन किया गया।