विकास सिंह
प्रशासन के दबाव में रूकी निर्भय यात्रा, सदभावना यात्रा निकालने पर सपा अडिग
भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जनपद का कैराना सियासी अखाडा बन गया है। भाजपा इस मुद्दे को तूल देकर हिंदू वोट एकजुट करना चाहती है। इसी सिलसिले में भाजपा यहां के हिंदू पलायन की रिपोर्ट आज राज्यपाल को सौंप कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर डाली।
वहीं भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम प्रशासन के दबाव में सरधना से कैराना तक निकलने वाली निर्भय यात्रा को आज स्थगित कर दिया। इसके जवाब में सपा नेता अतुल प्रधान सदभावना यात्रा निकलने की तैयारी में है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने
ठस घटना में भाजपा एवं सपा की मिलीभगत होने का आरोप लगाया कहा कि यह दोनों ही मिलकर प्रदेश में दंगा करना चाहते है। भाजपा इस मामले को ठंडा नहीं होने देना चाहती, जिसके पीछे हिंदू मतों को एकजुट करने का संदेश पूरे प्रदेश में पहुंच जाए। इसीलिए भाजपा ने इस मामले को राष्टीय कार्यसमिति में उठाया ।
सांसदों एव विधायकों की दस सदस्यीय टीम को मौके पर भेजकर एक रिपोर्ट तैयार की है जिसे राज्यपाल राम नाईक को सौंप दिया है। अब यहां पर पार्टी के विधायक संगीत सिंह सोम निर्भय यात्रा निकालने जा रहे थे। प्रशासन के कडे रूख से उन्हें यह यात्रा एन मौके पर रदृद करना पडा। इस यात्रा को प्रषासन ने पहले से ही रोक लगा रखी थी। इसके जवाब में सपा नेता अतल प्रधान भी सदभावना यात्रा निकालने की तैयारी में है।
कैराना की जांच कर लौटे जेडीयू सांसद और प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था खराब है। इस कारण बीते वर्षों में अनेक परिवार वहां से दूसरी जगह चले गए हैं और बीजेपी इसे सांप्रदायिक रंग दे रही है। कुल मिलाकर कैराना मामले को भाजपा एवं सपा सियासी चष्मे से देख रहे है।
अपने ही जाल में फंस गए हुकुम सिंह
शांत कैराना को अषांत करने की कोशिश में अपने ही जाल में उलझ गये यहां के सांसद हुकुम सिंह। उन्होंने इस घटना को साम्प्रदायिक न होकर बल्कि अपराधिक बताया। गत दिनों कैराना के 346 हिंदू परिवारों के पलायन करने का दावा किया।
प्रशासन ने इस मामले की जांच करायी तो पता चला कि केवल पांच परिवार ही भय के कारण दूसरी स्थान पर चले गए। लेकिन सवाल यह है कि हुकुम सिंह यहां से छह बार विधायक तथा वर्तमान में सांसद है। जब यहां से हिंदू पलायन कर रहे थे तो उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासन को क्यों नहीं दी।
विरोधी यह भी आरोप लगा रहे है कि हुकुम सिंह अपनी बेटी मृगनका सिंह को यहां से चुनाव लडाने के लिए यह फर्जी आरोप लगा रहे है। अपने ही पार्टी के विधायक संगीत सिह सोम द्वारा निकाली जाने वाली निर्भय यात्रा का विरोध हुकुम सिंह कर रहे है।