लखनऊ। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शिक्षण संस्थाओं में भारत माता की जय बोलने की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि इसके दम पर ही भारत माता के टुकडे बोलने वाले देश द्रोही बेनकाब होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों में अपने आप भगवा रंग चढ रहा है इससे मुझपर शिक्षा का भगवाकरण का आरोप लगाने वाले की बोलती बंद हो गयी है।
श्रीमती ईरानी राजधानी लखनऊ एक शैक्षिक कार्यक्रम में भाग लेने आयी थी जिसमें अधिकांश छात्र भगवा ड्रेस में थे। छात्रों के इस परिधान को देख वह काफी उत्साहित थी।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का स्वयं के नाम से आरंभ होने वाला पोर्टल छा़त्रों के लिए काफी लाभकारी होगा। यह पोर्टल दस भाशाओं में होगा। इसके साथ ही उन्होने केजीएमयू में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत की।
इसके उपरांत वह राजभवन गयी यहां पर राज्यपाल राम नाईक के साथ शिष्टाचारिक भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश के उच्च शिक्षा में सुधार से जुडे कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।