विकास सिंह
प्रमोद तिवारी सीएम कंडीडेट, संजय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी
लखनऊ। तकरीबन तीन दशक से यूपी में राजनीति बनवास झेल रही कांग्रेस अब पुराने फार्म में लौटने की तैयारी में है। गुलाम नबी आजाद को यूपी का प्रभारी बनाने के बाद अब कद्दावर ब्राम्हण नेता को सीएम कंडीडेट और क्षत्रिय समाज से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की तैयारी चल रही है। इन पदो के लिए कई नामों पर सर्च करने के बाद अब सांसद प्रमोद तिवारी और संजय सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा है। इसी तरह सांसद राज बब्बर को भी संगठन में अहम पद देने पर भी लगभग सहमति बन गयी है।
सीएम कडीडेट के लिए प्रमोद तिवारी का नाम आगे है। यह लगातार आठ बार प्रतापगढ की रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वर्तमान में सांसद है। इसके अलावा इनकी पकड लगभग सभी दलों के प्रमुख नेताओं एवं ब्यूरोक्रेट से ठीक ठाक है। प्रदेश मे करीब 13 प्रतिषत ब्राम्हणों को रिझाने में सफल हो सकते है।
संजय सिंह वर्तमान में राज्यसभा से सांसद है। प्रदेश अध्यक्ष का भी बखूबी जिम्मेदारी निभा चुके है। ठाकुरों में ठीक ठाक पकड भी है। यहां पर कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके है। प्रदेश में करीब दस प्रतिशत क्षत्रियों को रिझाने में कामयाब हो सकते है। इनका नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आगे चल रहा है। सांसद राज बब्बर का दबदबा यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी तक से है। यूपी की राजनीति से ठीक से वाकिव है। इसलिए इन्हें भी सगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।