लखनऊ। बढते गोवध एवं बीफ को लेकर आये दिन होने वाले बवाल को देख विश्व हिंदू परिषद ने गायों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने की मांग की है। यह मांग विहिप की गोरक्षा शाखा द्वारा की गयी है।
गत दिनों गाजियाबाद दादरी के बिसाहडा में बीफ घर में रखने को लेकर अखलाक को कुछ लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से गांयों की हत्या रोकने के लिए हिन्दू संगठनों ने बहस छेड दी थी।
अब विहिप ने गो वंश को बढाने के लिए अलग मंत्रालय बनाने की मांग आरंभ कर दी हैं। हालाकि भाजपा शासित कई राज्यों में गोहत्या और बीफ खाने को लेकर कानून को सख्त बनाया गया है। लेकिन गोहत्या पर पूरी तरह से रोक के लिए अलग मंत्रालय जरुरी है।
अब इस मांग को लेकर आंदोलन भी आंरभ करने की तैयारी है। विहिप के लखनऊ संभाग के प्रभारी धर्मेन्द्र ने बताया कि प्रदेश में गोवंश की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इससे दूध का उत्पादन भी कम हो रहा है। इसके लिए यदि अलग से मंत्रालय बन जायेगा तो गायों का संरक्षण बेहतर ढंग से हो सकेगा। वहीं गोवध पर भी अंकुश लगेगा।