लखनऊ। कांग्रेस के गढ यानी रायबरेली एवं अमेठी तक सीमित रहने वाली प्रियंका गांधी अब यूपी भर में प्रचार कर पार्टी के लिए वोट मांगेंगी। ऐसे में यह भी कयास लगाया जा रहा है कि यदि कांग्रेस के पक्ष में चुनाव परिणाम आते है तो पार्टी प्रियंका को सीएम के रूप में भी प्रोजेक्ट कर सकती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बिहार के सीएम नितीश कुमार को सिंहासन दिलाने के बाद प्रशांत किशोर अब कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन का काम देख रहे है। पीके के सुझाव पर ही पाटी हाईकमान ने प्रियंका गांधी के यूपी भर प्रचार करने पर सहमति जतायी है। यहां के कार्यकर्ता अर्से से प्रियंका गांधी को लाने की मांग कर रहे थे। इससे कांग्रेसियों का जोष दोगुना हो जायेगा। युवाओं का आकर्षण भी कांग्रेस की ओर बढेगा।
पीके सुझाव पर प्रदेष प्रभारी का पद मधुसूदन मिस्त्री से लेकर गुलाम नबी आजाद को सौंपा गया है। आजाद का बेदाग चेहरा है। और मुस्लिमों के बीच ठीक ठाक पकड भी है। पी के की नजर अब बा्रम्हण एवं दलित वोट बैंक पर है। इसीलिए प्रदेष अध्यक्ष का पद किसी ब्राम्हण चेहरे को सौपने की तैयारी है।
इसके लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सासद प्रमोद तिवारी एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम चर्चा में है। इसी तरह सह प्रभारी किसी दलित नेता को बनाने का भी काम किया जा रहा है।