लखनऊ| चुनावी मौसम में सुरक्षित ठिकाने को लेकर नेता अपने दल बदल रहे हैं| इसी बीच आज पीस पार्टी के नेता मनोज सिंह भाजपा में शामिल हो गये है| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने मनोज कुमार को सपथ दिलाई|
आपको बता दे कि मनोज कुमार 2012 में बाराबंकी के कुर्सी विधानसभा से चुनाव लड़े थे जिसमे उनको 18000 वोट मिले थे जिसके साथ मनोज 4 स्थान पर थे|
कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा में मनोज के आ जाने से पार्टी का कद और मजबूत होगा| मनोज कुमार को आज केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी में शामिल किया है|
पत्रकारों से बातचीत में केशव ने कहा कि पार्टी मनोज का बीजेपी में शामिल होने पर काफी खुश है और आशा है कि मनोज के आने से पार्टी को मिशन 2017 के लिए काफी सहयोग मिलेगा|