लखनऊ। वरिष्ठ साहित्यकार मुद्रा राक्षस के निधन पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
राम नाईक ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि मुद्रा राक्षस ने हिन्दी साहित्य में बहुमूल्य योगदान दिया। वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुडे रहे। मुद्रा राक्षस का निधन हिन्दी साहित्य क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है।
इसी तरह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्ऱी अखिलेश यादव ने हिन्दी के जाने माने साहित्यकार एवं रंगकर्मी मुद्रा राक्षस के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।