लविवि से गांधी प्रतिमा तक निकाला मार्च
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को भाजपा एवं सपा के बीच जोरआजमाइश तेज हो गयी है। मथुरा की हिंसा को लेकर दोनों दलों के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच सपा ने आज भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके साथ सपा छात्रसभा ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर घर जाकर बताने का ऐलान किया है।
मालूम हो कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल यहां कहा था कि सीएम कहे तो एक दिन में ठीक कर दूंगा लायन आडर। इसे लेकर सपा छात्रसभा ने आज लखनऊ विश्वविधालय से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा का पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि भाजपा नेता सीएम पर लगातार हमला कर रहे है। यूपी की कानून व्यवस्था एनसीआरबी के अनुसार प्रदेश के पांच राज्यों से बेहतर है। केन्द्र सरकार की नाकामी से पठानकोट पर आंतकी हमला हुआ। सीमा पर सीजफायर का उल्लघंन हो रहा है। महंगाई से गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का सच जनता को घर घर जाकर बताया जायेगा।