सपा ने मथुरा हिंसा का ठीकरा राजनाथ के सिर फोडा
लखनऊ। मथुरा हिंसा की चिंगारी ठडी होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस घटना में 29 लोगों की मौत के बाद अब राजनीति गर्मा गयी है। भाजपा द्वारा इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार के एक तातकतवर मंत्री पर आरोप लगाने के बाद सपा ने इस बवाल में नक्सलियों का हाथ होने का आरोप लगाया हैं। इसके लिए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह को जिम्मेदार ठहराया है।
जवाहर बाग हिंसा के विरोध में भाजपा ने कल प्रदेश व्यापी प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के ताकतवर मंत्री शिवपाल सिंह यादव का इस्तीफा मांगा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौंप कर इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
वहीं प्रदेश की सपा सरकार ने पटलवार करते हुए कहा कि मथुरा की हिंसा में नक्सिलयों का हाथ है। यह नक्सली देश के झारखण्ड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश तथा उडीसा से लोग आये थे। इन लोगों ने ही यहां पर बवाल किया। इन नक्सलियों के आने की सूचना केन्द्र के खुफियातंत्र को नहीं थी। जिसके लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह जिम्मेदार है।
सपा ने राजनाथ सिंह से इस्तीफा मांगा। इससे पर्व सपा नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष अमितशाह को चुनौती दी थी कि वह प्रदेश सरकार के मंत्री शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ दिये गए बयान का सबूत दे अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।