लखनऊ। मथुरा के जवाहरबाग की हिंसा का भारतीय जनता पार्टी मुखर विरोध कर रही है। जवाहर बाग के लिए पार्टी नेताओं की आवाजाही बरकरार है। इसके साथ ही भाजपा कल प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने जा रही है।
पार्टी प्रवक्ता डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि कल सभी जिला मुख्यालयों पर सपा सरकार के कुशासन, ध्वस्त कानून व्यवस्था और जवाहरबाग की घटना के विरोध में धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन देगी।
इस प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत बाजपेयी कानपुर, सूर्य प्रताप शाही देवरिया, डा रमापति राम त्रिपाठी महराजगंज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा दिनेश शर्मा मुरादाबाद, रमापति शास्त्री सुल्तानपुर, अनुपमा जायसवाल बहराइच, पंकज सिंह गाजियाबाद, प्रकाश शर्मा नोयडा, करन सिंह पटेल कौशाम्बी, लक्ष्मण आचार्य वाराणसी, शिव प्रताप शुक्ल लखनऊ तथा जुगल किशोर बाराबंकी में विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।