लखनऊ। पासूबे की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरती आ रही भाजपा अब मथुरा के जवाहर बाग काण्ड को हवा देने में जुट गयी है।पार्टी नेता इस घटना को अलग .अलग बयान देकर मांगे रख रहे है।
इस घटना के अगले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार से सच पूछा और इसे सार्वजनिक करने को कहा। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग दोहराई। इस घटना की जांच के लिए भाजपा ने सात सदस्यीय टीम बनायी है। यह टीम जवाहर बाग जाकर घटना का सच पता लगायेगी।
वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीकांत ने इस घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मथुरा कांण्ड में मारे गए पुलिस अधिकारियों को 20 लाख रू की सहायता दी गयी जबकि गोहत्यारों को 50 लाख रू की सहायता दी गयी। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ पहुंच रहे है। वह भी इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोलेंगे।