लखनऊ। आम कर्मचारियों की तरह पुलिस कर्मियों का भी वीकली ऑफ मिलना पुनः आरंभ होगा। इसकी शुरूआत कानपुर के महराजपुर थाने से की जायेगी।
इससे पूर्व राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने से यह अवकाश आरंभ किया गया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह पहल खत्म हो गयी।
मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व पुलिस महानिदेषक जावीद अहमद ने स्वयं पुलिस कर्मियों को वीकली आफ देने पर सहमति जतायी थी। जिसे लेकर इसकी पहल कानपुर के महराजपुर थाने से की जा रही है।
यह आफ वीकली ऑफ शाम 5 बजे से अगले दिन 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। लेकिन अगर कोई पुलिसकर्मी किसी हफ्ते कैजुअल लीव लेता है तो उसे वीकली ऑफ नहीं मिलेगा। ऑफ पूरा होते ही शाम 5 बजे संबंधित पुलिसकर्मी को थाने पर आमद दर्ज कराना होगा।