मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय का कांस फिल्म फेस्टिवल में पर्पल कलर की लिप्स्टिक लगा कर जाना सोशल मीडिया पर उनकी मजाक उड़ाया जाने का एक बड़ा मुद्दा बन गया था।
जिसके बाद अभिषेक बच्चन यानी उनके पति ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा था कि वो पर्पल लिपस्टिक में अच्छी लग रही थीं। एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने यह नहीं देखा।
अमिताभ ने कहा कि अगर लोगों ने ऐसा कहा भी है तो इसमें गलत क्या है? सोशल मीडिया हर शख्स को अपनी बात कहने का मौका देता है।
उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं होता था, पहले यह पता नहीं चलता था कि कौन आपके बारे में क्या सोचता है लेकिन अब कम से कम आपको इस बात का पता तो चलता है।
बिग बी ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि यहां चीजें इतनी तेजी से बदलती हैं कि कोई भी बात ज्यादा समय तक यहां नहीं टिकती। ज्यादा से ज्यादा आधे दिन या एक दिन तक यह चलता है, और अगले दिन कुछ नया आ जाता है।