लखनऊ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व विधानपरिषद सदस्य सपा नेता दिनेश सिंह, पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद एवं सर्वेश अम्बेडकर सहित कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
इस दौरान मुन्नी देवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र वर्मा, डा शैलेश पाठक, राम भजन चौबे व संजय सिंह के साथ सैकड़ो समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।