इलाहाबाद में होगी राश्ट्रीय कार्यसमिति,
मोदी एवं अमित शाह यहीं से फूकेंगे चुनावी बिगुल
लखनऊ। कांग्रेस मुक्त भारत का नारा लेकर भारतीय जनता पार्टी यूपी में खोयी ताकत हासिल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के घर यानी इलाहाबाद से हुंकार भरने जा रही है।
अर्से के बाद भाजपा यहां राश्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करने जा रही है। इसके अलावा संगम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मिशन 2017 का शंखनांद करने जा रहे है।
असम जीत से उत्साहित भाजपा का अब पूरा फोकस यूपी पर ही है। वह हर हाल में यूपी में सरकार बनाना चाहती है। इसीलिए मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर केन्द्र सरकार के 45 मंत्री प्रदेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सियासी रूख भांप रहे है।
इसके अलावा कांग्रेस के आदर्श रहे प जवाहर लाल नेहरू के घर यानी इलाहाबाद से चुनावी शंखनांद करने का जा रही है। लंबे समय बाद संगम नगरी में भाजपा की राश्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 12 एवं 13 जून को होने जा रही है। इसमें देश भर के नेताओं का संगम होगा।
इस बेठक के समापन पर यानी 13 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं यहां पर जनसभा को संबोधित करने आ रहे है। इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां पर 31 मई को एक रैली करने आ रहे है।
दो दशक से सपा एवं बसपा का यहां चल रहे राज का खात्मा करने के लिए भाजपा नेताओं ने कमर कस ली है। पार्टी नेता न अपराध, न भ्रश्टाचार इस बार यूपी में भाजपा सरकार, का नारा देकर जनता का रूख मोडने का प्रयास कर रहे है। अगडों को अपना मान चुकी भाजपा का पूरा ध्यान अति पिछडे एवं दलित पर केन्द्रित है।