राजेश सिंह
आदित्यनाथ, हरीश द्विवेदी, पंकज चौधरी सहित दर्जन भर नेताओं का बढ़ सकता है कद
सीएम की दौड में स्मृति ईरानी आगे
लखनऊ। असम में पहली बार मिली सफलता से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी की निगाहें यूपी सहित कई राज्यों के चुनाव पर टिकी है। क्योंकि इन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव इसी साल होने के कयास लगाये जा रहे है।
ऐसे में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल एवं भाजपा संगठन में परिवर्तन कर यूपी सहित कई राज्यों के नेताओं का प्रतिनिधित्व बढाने की तैयारी है। इस बदलाव में यूपी के कई नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी, सहित कई नेताओं को मंत्रिमण्डल में स्थान दिया जा सकता है। इसके लिए कलराज मिश्र, साधवी निरजन ज्योति सहित कई मंत्रियों की छुटृटी हो सकती है।
ठसी तरह संगठन में भी फेरबदल करने की तैयारी है। इसमें पूर्व प्रदेष अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेयी, प्रदेष महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित कई नेताओं को मौका मिल सकता है।
वहीं असम के बाद भाजपा यूपी में भी सीएम कंडीडेट घोषित करने पर विचार कर रही है। इस पद के लिए यूं तो गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सुल्तानपुर सांसद वरूण गांधी महेश शर्मा सहित कई नामों पर चर्चा चल रही हैं।
लेकिन इन सभी नामों पर स्मृति ईरानी सबसे भारी पड़ रही है। लेकिन भाजपा का एक बडा हिस्सा एवं संघ ईरानी की दोवदारी का विरोध कर रहा हैं।
इसके साथ ही पार्टी चुनाव प्रचार के लिए कम्पैनिंग कमेटी गठित करने पर भी विचार कर रही हैं जिसकी जिम्मेदारी किसी नेता को देने पर आत्म मंथन किया जा रहा हैं। इस कमेटी का चेयरमैन के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व महेषषर्मा का नाम चर्चा में है।